सोमवार, 3 सितंबर 2018

नमस्कार। इस वक़्त अख़बारों में चर्चा हो रही है हमारे देश की सफलता एशियाई खेलों में जो कि इंडोनेशिया में संपन्न हुआ। इतिहास में इस साल भारत ने अपने लिए सर्वाधिक पदक जीता। बेहद निराशा हुई जब पुरुषों और महिलाओं की हॉकी टीम पराजित हो गई। जब कि उन्हें मालूम था कि एशियाई खेल में स्वर्ण पदक हासिल करने पर ओलिंपिक खेलों में स्थान सुनिश्चित था। यह क्या भाग्य का विषय है। या नहीं।
इस सन्दर्भ में मैं आज थोड़ा चर्चा करना चाहता हूँ। इसी एशियाई खेलों में पहली बार ताश का खेल 'ब्रिज ' को अन्तर्युक्त किया गया। भारत के पुरुष और मिक्स्ड टीम्स ने ब्रिज में कांस्य पदक हासिल किया।  हमारे माननीय प्रधान मंत्री ने भी ट्विटर के माध्यम से टीम को मुबारकबाद किया। मैं भी ब्रिज में बेहद दिलचस्पी रखता हूँ। मेरे ब्रिज के कोच श्री सुमन सेनगुप्ता जी ने भाग्य के विषय में उम्दा एक बात कही है जो की मैं आपके लिए पेश करना चाहता हूँ। उनका कहना है कि भाग्य या किस्मत का साथ निभाना या ना निभाना हमेशा 50 -50 होता है। दरअसल जब किस्मत साथ होता है तब हम दूसरी संभावना (किस्मत साथ नहीं भी दे सकता था ) को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। परन्तु जब भाग्य साथ नहीं देता है तो हम अपने भाग्य को कोसते हैं और दूसरों के अच्छे भाग्य को ईर्ष्या करते हैं। मुझे यह अंदाज़ भाग्य का ,बेहतरीन लगा है और मैंने उस वक़्त से इसको अपना लिया है। इस दृष्टिकोण का सबसे महत्वपूर्ण विषय है ५०-५० का एहसास जो कि 'सहायक ' भाग्य के समय याद दिलाता है कि भाग्य सहायक नहीं भी हो सकता है। और भाग्य सहायक नहीं तो कभी भी सहायक हो सकता है। एक ही सिक्के के दो पहलु। अगर शोले फिल्म का खोटा सिक्का (याद है आपको ) ना हो तो सम्भावना वही ५० -५० होता है।
इस संदर्भ में एक छोटी सी कहानी आपके लिए पेश कर रहा हूँ जो कि मुझे व्हाट्स अप के माध्यम से मिला है। एक व्यक्ति एक फ्रीजर प्लांट में नौकरी करता था। दिन के अंत में वह एक तकनिकी  खराबी को ठीक करने के लिए फैक्ट्री के अंदर जाता है। काम में मग्न हो जाने के कारण समय का अंदाज़ खो बैठता है। उनके अन्य सहकर्मी काम ख़त्म होने पर घर के लिए रवाना हो जाते हैं। इस व्यक्ति को यह बात तब महसूस होता है जब अंदर की बत्ती बुझ जाती है और दरवाज़ा बाहर से बंद हो जाता है। फ्रीजर प्लांट के अंदर उसके लिए बर्फ का एक कब्र बन चुका था। सुबह तक जीवित रहने की सम्भावना ना के बराबर थी। ना के बराबर ना कि ५० -५० ? भाग्य उसका साथ देगा या नहीं ? दो -तीन घंटों के बाद उसे किसीके चलने का आवाज़ सुनाई पड़ा। उसे कुछ उम्मीद नज़र आई। कौन आ रहा था इस वक़्त ? चंद मिनटों के बाद प्लांट का गार्ड उसके सामने खड़ा था उसको बहार ले जाने के लिए ! ५० -५० प्रमाणित हो गया। इस व्यक्ति ने पहले ऊपर वाले को याद किया ,धन्यवाद कहा और फिर इस गार्ड से पूछा -"तुम्हे कैसे पता चला की मैं अंदर हूँ ?किसने तुम्हे मेरे विषय में बताया ?" गार्ड ने जवाब दिया -"किसी ने नहीं बताया। इस प्लांट में करीब पचास लोग काम करते हैं। केवल आप ही एकमात्र ऐसे हो जो कि सुबह मुझे गुड मॉर्निंग हो और निकलते वक़्त गुड बाई बोलते हो। आज सुबह आपने गुड मॉर्निंग तो बोला था परन्तु मैंने गुड बाई तो नहीं सुना था। जिसके कारण मुझे संदेह हुआ और मैं आपको ढूंढने निकला। " जैसे बादशाह ने अपनी किसी फिल्म कहा था -ऐसी बड़े -बड़े शहरों ऐसी छोटी -छोटी बातें होती रहती हैं। ज़िन्दगी में दरअसल ऐसी छोटी -छोटी बातें ही बड़ी -बड़ी घटना को प्रभावित करती हैं !
आपको यह लेख पसंद आयेगा या नहीं ५० -५० चांस है मेरे लिए। आप मेरे साथ फेसबुक के माध्यम से मिलेंगे या नहीं ; वह भी ५० -५० है। आज नहीं तो कल आप मिलेंगे यही ५० -५० का मजा है। खुश रहिए और ५० -५० को अपना लीजिए। जीने का अंदाज़ बदल जाएगा। मेरा बदल गया है। 

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

नमस्कार। कैसे हैं आप ? ब्लड प्रेशर कम हो सका दयालु बन कर ?याद है पिछले महीने हमने ज़िक्र किया था kindness के विषय में ? आज kindness के विषय में आगे चर्चा करूँगा जैसा मैंने वादा किया था। 
"Kindness is education of the heart "- कहना है दलाई लामा का। बहुत बड़ी बात कही है उन्होंने। दयालु बन कर हम अपने दिल को शिक्षा देते हैं। क्यूँकि दयालु बनना दिल से होता है। 
अजह्न ब्रह्म जो कि एक बुद्धिस्ट साधु हैं अपनी किताब "Kindfulness " में लिखा कि mindfulness और kindness किसी भी इंसान के लिए दो पंख हैं जो कि उसे शांति और आनंद का उड़ान भरने में मदत करते हैं। mindfulness -यानि की दूसरों के विषय में सजग रहना दयालु बनने में मदत करता है ?
क्या kindness सीखा या सिखाया जा सकता है ? University of Wisconsin के Dr Ritchie Davidson का रिसर्च प्रमाण करता है कि weight training की तरह किसी भी व्यक्ति का "compassion muscle " बढ़ाया जा सकता है। गजब कहा है उन्होंने। अगर आपको muscle बढ़ाना हो तो आप क्या करते हो ? कठिन परिश्रम जिम में जहाँ आप तरह -तरह के वज़न लगातार उठाते हो। उसी तरह आप अगर compassion के साथ दूसरों के साथ पेश आओगे तो आपका दूसरों के दर्द को समझ कर उनके साथ व्यवहार में बदलाव आएगा। 
दयालु बनने के लिए आपको दूसरों का ध्यान रखना आवश्यक है। जब हम दयालु बनते हैं तो हम दूसरों को महसूस करवाते हैं की वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। 
हम अपने दैनिक जीवन में क्या कर सकते हैं कि लोगों को एहसास हो कि वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप एक लिफ्ट में सवार हो। लिफ्ट एक मंजिल पर रुकती है। एक अनजान व्यक्ति लिफ्ट के अंदर आता है। उनको wish करो। आपके हेलो बोलने से उनको और आपको दोनों को अच्छा लगेगा। 
कोई रास्ते में भटकता हुआ दिख रहा है। आगे बढ़कर उनकी मदत कीजिए। कोई कुछ कहने की कोशिश कर रहा है ;बिना टोके उन्हें बोलने दीजिए। आप एक लम्बे कतार में खड़े हैं। कोई भागता हुआ आता है और अनुरोध करता है आगे निकलने के लिए क्यूँकि उसका फ्लाइट आपसे पहले है ;जाने दीजिए। आप कहीं गलत हो। सॉरी बोलो चाहे जिसको आप सॉरी बोल रहे हो आपका अनुज हो। ऑफिस में ,जीवन में उन लोगों से उनका नाम पूछो ,जिनको कोई नहीं पूछता है। बिल्डिंग का सिक्यूरिटी ; कचरा साफ़ करने वाला ; रिक्शा वाला -उन्हें महसूस होगा कोई तो उसको पूछता है। लोग दूसरों की निंदा और चर्चा करने में मशगुल हैं ; चुप रहिए। किसी को अगर आपने क्षमा किया है तो भूल जाईये ,दोबारा उसका ज़िक्र मत कीजिए। 
दयालु बनते वक़्त वापसी उम्मीद रखना इंसान को दयालु बनने से रोकता है। जब आप दूसरों को यह सन्देश देते हो अपने व्यवहार से कि आप हमारे लिए मायने रखते हो ,तब ऐसी उम्मीद करना कि वह भी आपके विषय में उसी तरह पेश आएंगे गलत होगा। 
गीता में लिखी बात याद आ जाती है -कर्म किए जा फल की इच्छा मत कर इंसान -यही मूल मंत्र है दयालु बनने का। बन कर देखिए। ज़िन्दगी आपको कहीं अधिक से ज़्यादा वापस देगी। खुश रहिये। अपनों और सबका ख्याल रखिये। दयालु बन कर ज़िन्दगी का आनंद लीजिए। मेरे साथ फेसबुक पर वार्तालाप करके मुझे आनंद दीजिए। 

नमस्कार। जून के महीने में मैंने आपके साथ सेल्फिशनेस की चर्चा की थी। हमने आम को छुपा कर खाने का ज़िक्र किया था =selfishness के विषय में चर्चा करने के लिए। इस लेख का निष्कर्ष था कि सेलफिश या स्वार्थी होना एक इंसान के लिए स्वाभाविक है। स्वार्थी होना ,अर्थात अपने और अपनों के विषय में सोचना और उसको ज़्यादा महत्व देना। इस स्वार्थ का परिधि अगर हम बढ़ाकर और लोगों को अपनालें तो स्वार्थी होने के बावजूद हम दुनिया में अपना एक अच्छा प्रभाव छोड़ सकेंगे। i next पत्रिका में इस लेख के प्रकाशित होने के ठीक एक हफ्ते बाद एक अंग्रेजी दैनिक में मैंने एक लेख पढ़ा kindness के विषय में। उस लेख को मैंने संभाल के रखा है ,आपके लिए। क्योंकि उस लेख का मूल सन्देश हमारे selfish होने के लेख का अगला कदम है। आज और अगले महीने मैं उस अंग्रेजी अख़बार में प्रकाशित kindness के विषय में लेख से मिले सन्देश को आपके लिए पेश करूँगा।
बारिश का मौसम है। आप घर से बाहर रास्ते पे हो। ज़बरदस्त बारिश हो रही है। आपके पास रेनकोट और छतरी दोनों है क्योंकि आप बारिश के लिए प्रस्तुत हो। रास्ते में एक गरीब इंसान बारिश में भींगकर कांप रहा है। आपको उसको देखकर और उसके हालत को समझकर भी नज़र अंदाज़ करते हो -यह सेल्फिश व्यवहार है। आप उसको अपना छतरी दे देते हो -यह kindness है। kindness- यानि दूसरों को अपना समझ कर निर्णय लेना। है ना पिछले लेख का अगला कदम ?
kindness का हिंदी अनुवाद है दयालु। मेरी परिभाषा है हर इंसान की इज़्ज़त करना और उनके साथ वैसा व्यवहार करना जो कि आप औरों से खुद उम्मीद करते हो।
पूरी दुनिया में इस विषय में काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि लंबी उम्र जीने के लिए अपने जीवन में kindness का मिश्रण जरूर करें। कुछ दिन पहले मुंबई में छोटे हवाई जहाज का एक्सीडेंट हो गया। हवाई जहाज में सवार चार व्यक्ति और एक बनती हुई बिल्डिंग में काम करता हुआ मजदूर इस हादसे में मारा गया। मुझे इस विषय में सूचना मिली व्हाट्स एप्प के माध्यम से जिसमे किसी ने उस जलते हुए मजदूर के दर्दनाक दृश्य को वीडियो रिकॉर्डिंग किया। जिस इंसान ने यह वीडियो रिकॉर्डिंग किया उसको मैं धिक्कारता हूँ। एक इंसान की हैसियत से आप कैसे के दुसरे इंसान को जलते देखते हुए उनका वीडियो बना सकते हो ?कितना निष्ठुर हो गए हैं हम ? मैं शत -प्रतिशत दावे के साथ कह सकता हूँ कि यह व्यक्ति जिसने यह वीडियो बनाया है अपने आप पर गर्व कर रहा होगा कि उसने दुनिया को इस हादसे का वीडियो दिखाया। सोचिये अगर उस मजदूर की जगह वह विमान इस व्यक्ति पर गिरता तब क्या वह चाहता की दुसरे लोग जो वहाँ उस वक़्त मौजूद थे उनका वीडियो बनाये ?हरगिज़ नहीं। आज टेक्नोलॉजी हाथ में आ जाने के कारण हमारी मानविकता को हमने अपने दिमाग के पीछे धकेल दिया है जिसके कारन हम काफी हद तक नृशंष बन गए हैं।
डॉ डेविड हैमिलटन ने अपनी किताब "five side effects of kindness "ने चर्चा किया है charles darwin के प्रसिद्द सत्य  के विषय में -"survival of the fittest ". डॉ हैमिलटन का सुझाव है कि इस को थोड़ा सा बदल कर हम आगे के लिए विश्वास करें -"survival of the kindest "डॉ हैमिलटन का रिसर्च कहता है कि kindness का प्रभाव इंसान के ब्रेन में एक नशे जैसा प्रभाव करता है जिसको उन्होंने "helpers high "का नाम दिया है। इसके कारन ब्रेन में dopamine की मात्रा बढ़ जाती है और इंसान को अधिक ख़ुशी मिलती है। डॉ हैमिलटन का कहना है कि kindness एक ऐसी दवा है जो कि इंसान का ब्लड प्रेशर घटाने में मदत करती है। अगर आप जवानी बरकरार रखना चाहते मायने हो और सदा अपने चेहरे पर जवानी का एक खुशी ज़ाहिर रखना चाहते हो तो kindness का सहारा लो -यह डॉ हैमिलटन का सुझाव है -आपके और हमारे लिए।
क्या kindness सिखाया जा सकता है ? हम क्या कर सकते हैं इस सन्दर्भ में ?यह चर्चा करेंगे हम अगले महीने। तब तक केवल इतना ख्याल रखिये कि kind होना अर्थात दूसरों को समझाना कि आप मेरे लिए महत्वपूर्ण हो। जैसा कि आप सब पाठक मेरे लिए !

शुक्रवार, 1 जून 2018

नमस्कार। आम का मौसम कैसा चल रहा है ?कभी आपने आम छुपा रखा है अकेले में खाने के लिए ? ऐसा करने से क्या आप स्वार्थी कहे जाएंगे ? आज का विषय है स्वार्थी यानि selfish -एक पाठक के अनुरोध पर। जिस पाठक ने मुझे स्वार्थी के विषय पर लिखने का अनुरोध किया है ,क्या यह एक स्वार्थी इंसान का परिचय है ? शुरू करते हैं परिभाषा के साथ।
selfish शब्द को तोड़ देते हैं -self और ish -ish को अगर हम ईश्वर का ईश समझे तो संधि विच्छेद कहता है कि जो इंसान self यानि खुद को ईश्वर (ish )समझता है , selfish है। इसका तात्पर्य होता है कि मैं अपनी बात पहले सोचूंगा ,फिर दुनिया के विषय में। अंग्रेजी में कहते हैं -i ,me और myself के बाद और कोई।
स्वार्थी होना हर इंसान का प्राकृतिक या नेचुरल स्वभाव होता है। इसमें कोई गलती नहीं है। सोचिये जन्म के बाद कोई भी बच्चा अपनी माँ को पाने के लिए कुछ भी करता है। है ना ?क्या वह स्वार्थी नहीं है ? उसे अपने माँ की हालत की कोई परवाह नहीं। जब भूख लगे माँ का दूध चाहिए ;चाहे माँ किसी भी परिस्थिति में हो। तो हम जन्म से स्वार्थी हैं। तो फिर स्वार्थी होना अच्छा है या बुरा ? हम क्यों स्वार्थी लोगों को नीचा दिखाने का कोशिश करते हैं ?
मैं समझता हूँ कि इंसान को स्वार्थी होना जरूरी है। अच्छा है। मैं विश्वास करता हूँ कि स्वार्थ हमें सफलता हासिल करने में मदत करता है। एक उदाहरण देता हूँ। एक विद्यार्थी अपने पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए अपने आप को घर एक कमरे में बंद कर लेता है। यह स्वार्थ का विषय है। परंतु इससे विद्यार्थी को सुविधा होती है अपने पढ़ाई को मनयोग के साथ करने में।
आपने Agnes Gonxha Bojaxhiu का नाम सुना है ? Macedonia में 1910 इनका जन्म हुआ। 1928 में इन्होने अपना घर छोड़ दिया। इनके पिताजी जो कि एक छोटे से दुकान के मालिक थे और उनके परिवार के अन्य सदस्य पूरी तरह निराश हो गए और उन्हें गहरा दुःख पहुँचा। क्या इस 18 वर्ष के उम्र वाली बच्ची ने स्वार्थी इंसान का परिचय नहीं दिया ? जरूर दिया। काश उन्होंने स्वार्थ का सहारा लिया अपने घर को छोड़ने का। नहीं तो यह दुनिया वंचित हो जाती मदर टरेसा को ना पा कर !
हम स्वार्थी बनते हैं अपने लिए ,अपनों के लिए। इसमें कोई गलती नहीं है। मैं समझता हूँ कोई भी इंसान स्वार्थी बनता है परिस्थितिओं के कारन। केवल ख्याल रखना है एक विषय का। मेरा स्वार्थ किसी दूसरे का नुकसान तो नहीं कर रहा है ? अपने बचपन का एक घटना याद आ गया। स्कूल में मेरी टक्कर अपने तीन सहपाठी के साथ था क्लास में प्रथम स्थान के लिए। हम चार में एक कभी अपना क्लास नोट्स दूसरों को नहीं देता था। कारन उसका क्लास नोट्स सर्वश्रेष्ठ माना जाता था। क्या यह स्वार्थी होने का परिचय है। नहीं। यह कॉम्पिटिटिव होने का अंदाज़ है। कई लोग इसे स्वार्थ की परिभाषा देंगे। यह गलत है। 
तो क्या स्वार्थी होना अच्छा है या बुरा ? मुझे एक लेक्चर याद आ रहा है जो कि एक इंजीनियरिंग गुरु ने दिया था हमारे रोटरी क्लब में। रोटरी का कहना है -service above self -गुरु ने इस सन्दर्भ में बताया कि यह संभव नहीं है क्योंकि इंसान का जन्मगत व्यवहार है स्वार्थी होना। तो फिर इंसान -service above self -करेगा कैसे ? फिर उन्होंने एक फार्मूला बताया जो कि मेरे ज़हन में सदा के लिए जगह बना लिया है। गुरु जी ने कहा कि हम स्वार्थी होते हैं अपने और अपनों के विषय में। इसमें कोई दो राय नहीं है। उनका कहना अपने इस स्वार्थ के परिधि को विस्तृत करो। ताकि और लोग इसमें समां जाए। फलस्वरूप आप और अधिक लोगों के लिए स्वार्थी बनोगे। अगर हर इंसान इस अंदाज़ में सोचे तो दुनिया बदल सकती है। है ना ?
आपका क्या ख्याल है? निःस्वार्थ के साथ शेयर कीजिए फेसबुक के माध्यम से। आखिर हम सब स्वार्थी हैं ;रहेंगे ;केवल कितनो को अपना लेते हैं अपने स्वार्थ के परिधि में ; यही फर्क है हममे और मदर टेरेसा में। उन्होंने लाखों इंसान का ज़िन्दगी बदल दिया स्वार्थी बन कर। हम क्या करेंगे ? निर्णय केवल हम ही ले सकते हैं। 

शुक्रवार, 4 मई 2018

नमस्कार। देखते ना देखते नए आर्थिक साल का एक महीना गुज़र गया है। समय कभी -कभी ज़्यादा ही जल्दी भागता रहता है। ज़्यादा जब आपको दिन में २४ घण्टे से ज़्यादा समय ज़रुरत हो। कब ज़रुरत होता है अधिक समय ?जब कि आप के पास अधिक मौके हो। अधिक मौके कब होते हैं जब कि आपके पास कॉन्फिडेंस हो। आज मैं ,अपने एक पाठक के फरमाइश पर अपने कॉन्फिडेंस को कैसे बढ़ा सकते हैं ,उस विषय पर चर्चा करूँगा। विशेष रूप से आज के युवा पीढ़ी का। जो कि ज़िन्दगी के दौर में जल्दी उलझ जा रही है। मैं अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए तीन मंत्रो पर विश्वास रखता हूँ।
पहला -हम किसी से कम नहीं -इस दुनिया मुझसे ज़्यादा काबिल और बेहतर इंसान ज़रूर मौजूद हैं। यह भी सच है कि मुझसे कम काबिल और बदतर इंसान भी जरूर मौजूद हैं। कितने लोग हमसे बेहतर हैं और कितने बदतर ,किसी को भी नहीं पता। परन्तु हमारी ज़िन्दगी बीत जाती है अपनी तुलना दूसरों के साथ करके। और हमारा कॉन्फिडेंस कमजोर बन जाता जब हम अपने आप को किसी के तुलना में बदतर समझते हैं। हम उनसे ईर्ष्या करते हैं। कभी यह सोचने का प्रयास नहीं करते हैं कि अगर कोई हमसे बेहतर है तो क्यों है ? हम इससे जितना चिंतित होते हैं ;किसी ऐसे इंसान से मिलकर जिनसे हम खुद मिलते हैं ; हम आनंदित नहीं होते हैं। एक उदाहरण लीजिए। हमारे बॉलीवुड के बादशाह ने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि उनसे ज़्यादा लम्बा ;ज़्यादा ख़ूबसूरत ;ज़्यादा काबिल बॉलीवुड में विरजमान हैं ;लेकिन कई लोगों को उनके जैसा सफलता नहीं मिली है। उनके सफलता के केवल दो कारन हैं -खुद पर विश्वास और कड़ी मेहनत करने की क्षमता।
दूसरा -कोई भी परफेक्ट नहीं है। हो भी नहीं सकता है। हर इंसान में कोई न कोई प्रतिभा है ;कोई न कोई खामी है और ज़रूर कोई मजबूरी है। मेरा तजुर्बा यह कहता है कि लोग दूसरों की प्रतिभा और अपनी खामिओं से ज़्यादा वाकिफ हैं। दूसरों की प्रतिभा से अपनी तुलना कर अपना कॉन्फिडेंस कम कर लेते हैं। हर कोई विद्वान नहीं बन सकता है। क्लास का फर्स्ट बॉय का तात्पर्य यह नहीं है कि बाकी के ज़िन्दगी में भी वह फर्स्ट आएगा या क्लास के नीचे रैंक करने वाले उनसे ज़्यादा सफल नहीं होंगे। मैं अपने क्लास का लास्ट बॉय हूँ। जो लोग मुझे काम के सिलसिले में मिले हैं ;सोचते हैं कि मैं मजाक कर रहा हूँ ;जब मैं यह बात छेड़ता हूँ। क्यों ?क्यूंकि मेरे कॉन्फिडेंस को देखकर उनको यह विश्वास नहीं होता है। मैंने क्या किया ?एक ऐसा विषय चुना जो कि मेरे दिल के करीब है। जिस विषय पर चर्चा करना या काम करने में मुझे आनंद मिलता है। और जिस विषय को  मेरा अपना प्रतिभा मदत करता है। मेरे दोनों बेटों ने भी अपने दिलचस्पी वाले विषय को अपने करियर में बदलने का निर्णय लिया है। मूल बात है कि अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए अपना प्रतिभा और दिलचस्पी वाले विषय को अपना बनाइए। आप जो भी कर रहे हो उससे अगर आपको आनंद मिले ;तो आपका कॉन्फिडेंस खुद ब खुद बढ़ जायेगा।
तीसरा -असफलता से डरना -ऐसा कोई इंसान नहीं है जो कि ज़िन्दगी में असफल ना रहा हो। यही ज़िन्दगी की रीत है। और उसी से हम डरते हैं। हमारा कॉन्फिडेंस इसी डर के कारन कमजोर बन जाता है। हम ज़िन्दगी में कोई नए काम को हासिल करते हैं तो हमारा अपने आप पर कॉन्फिडेंस बढ़ता है या नहीं ? जरूर बढ़ता है। लेकिन हम प्रयास नहीं करते हैं। क्यों ?अगर असफल हो गए तो लोग क्या कहेंगे ?यही हमारी चिंता रहती है। इससे अपना कॉन्फिडेंस घटता है और हम अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने का मौका गवां देते हैं। छोटा सा उदाहरण -पब्लिक स्पीकिंग -यानि कुछ लोगों के सामने अपना विचार रखना। कभी न कभी तो पहला बार होगा। आप शायद स्टेज पर नर्वस भी होंगे। लेकिन एक बार आप सफल हो गए तो आपको कैसा महसूस होगा? खुद पर विश्वास बढ़ेगा या घटेगा ? मुझमे भी यही प्रोब्लेम था -असफलता से डर लगता था। लोग क्या कहेंगे। इस पर ज़्यादा ध्यान रहता था। ना कि अपनी काबिलियत पर। एक दिन किसी अनुभवी इंसान ने मुझे समझाया। मैंने कोशिश की। और मैं बदल गया। मैं ज़िन्दगी भर उनका आभारी रहूँगा क्योंकि मुझे अपने आप में इस बदलाव को लाने के बाद ज़िन्दगी से कई गुना ज़्यादा आनंद मिलने लगा है। नए विषय पर विजय पा कर अपना कॉन्फिडेंस लगातार बढ़ाता रहता हूँ। मैंने बहुत असफलताओं का सामना किया है। परन्तु हर असफलता ने मुझे ज़िन्दगी में सफलता से ज़्यादा सीख दिया है -मैं अब असफलता से डरता नहीं हूँ। और यही मेरे कॉन्फिडेंस का मूल मंत्र है।
मैं इस लेख में अपने आप को सफल तभी समझूंगा जब आप मुझे फेसबुक के जरिये अपना विचार व्यक्त करेंगे इस लेख के विषय में। आप मुझे किसी विषय पर लेख लिखने का फरमाइश कर सकते हैं। जैसा किसी पाठक ने किया है -जो कि मेरा अगले महीने का विषय रहेगा -selfishness
इंतज़ार करूँगा आपके विचारों का। 

बुधवार, 11 अप्रैल 2018

नमस्कार। एक और नया साल -आर्थिक यानि financial साल की शुरुआत। इनकम टैक्स का रिटर्न और कई सारे आर्थिक निर्णय का समय। साल के शुरू में प्लानिंग। लेकिन हम शुरुआत करेंगे इस साल का किसी अलग अंदाज़ के साथ -आप जैसे एक पाठक के अनुरोध पर मैं character कैसे बेहतर कर सकते हैं ,उस पर चर्चा करूँगा। मेरा विश्वास है कि character एक वक़्ति का परिचय है जो कि उसके सफलता या असफलता के सफर को दर्शाता है। एक उदाहरण लीजिए - किसी डॉन का -क्या नहीं होता उनके पास -दौलत , क्षमता , लोगों का उनसे डरना ,कई डॉन के लिए राजनीति के साथ संपर्क। लेकिन लोग क्या कहते हैं -डॉन -शब्द के साथ ही एक नेगेटिव character का सोच। एक दूसरा उदाहरण लीजिए -एक शिक्षक का -ज़्यादातर पॉजिटिव character का सोच। है ना ?
शुरू करते हैं character की परिभाषा से। हिंदी भाषा में character का पर्यायवाची शब्द है चरित्र। चरित्र शब्द का प्रयोग फिल्म और नाटक के चर्चे पर भी किया जाता है। और इस विषय में शायद आप मुझसे सहमत होंगे कि हम जैसे दर्शकों की सहानुभूति कभी फिल्म के विलन के प्रति भी होती है। और विलन ही हीरो बन जाता है। यद्यपि जो हरकतें वो फिल्म में करता है ,वह चरित्र के मूल्यांकन पर नेगेटिव है। डॉन ,दर ,खलनायक ऐसे कई फिल्मों के उदाहरण हैं। हमारा ऐसा डबल स्टैण्डर्ड क्यों ? जो चरित्र को हम नेगेटिव समझते हैं उसको हीरो क्यों बना देते हैं ?
मेरी चर्चा यहाँ से शुरू होती है। किसी भी फिल्म की सफलता के पीछे विलेन का किरदार हीरो से कम नहीं होता। गब्बर के बिना शोले नहीं बनता। गब्बर ने क्या किया ? एक नृशंष इंसान का चरित्र निभाया। लेकिन उस चरित्र को निभाने के लिए उन्हें खुद को विश्वास दिलाना पड़ा कि वो इतने निष्ठुर हैं। तभी जाकर उनके किरदार को इतना सवाँरा गया। मेरे लिए हमारा चरित्र हमारे विश्वास का अभिव्यक्ति है। अगर हमें अपना चरित्र बेहतर करना है ,तो हमें अपने विश्वास पर अटूट रहना पड़ेगा और उसकी अभिव्यक्ति करनी पड़ेगी चाहे कितनी बाधा आए। हमारे जितने स्वतंत्रता संग्रामी ने अपना प्राण न्योछावर किया उनमे यह विश्वास थी। हमारे लिए वो हीरो थे ,ब्रिटिश सरकार के लिए विलेन। उनमे भी किसी ने गाँधी जी का दिखाया हुआ मार्ग चुना ;कई लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का दर्शाया हुआ पथ चुना।
शुरू कीजिए अपने विश्वास के साथ। यह निर्णय आपका है। इस विषय में किसी का नक़ल ना करें। ऐसा कोई ना बनने की कोशिश करे जो कि आपकी असलियत नहीं है। अगर ऐसा पथ चुनोगे तो आपको सर्वदा अभिनय करनी पड़ेगी। और वह संभव नहीं है। इस सिलसिले में मैं कुछ महीने पहले राहुल द्रविड़ के एक मंतव्य का ज़िक्र करूँगा जिसको मीडिया ने गलत समझा था। राहुल ने चिंता व्यक्त की थी कि आजके उभरते क्रिकेटर विराट कोहली के अग्रेशन को नक़ल कर रहें हैं। जो कि उनका स्वाभाविक चरित्र नहीं है। जो कि विराट का चरित्र है। ऐसा करने से कोई विराट कोहली नहीं बन जाएगा। करना हो तो विराट का अनुशाषन और त्याग का चरित्र अनुकरण करो ;तब शायद आप बेहतर क्रिकेटर जरूर बन सकते हो।
एक और दिलचस्प अनुभव का जिक्र बनता है चरित्र के इस चर्चे के सन्दर्भ में। मध्य रात्रि का समय। रास्ते का सिगनल लाल। एक मोटरसाइकिल सवारी इंतेज़ार करता हुआ सिगनल हरा होने का। एक जनप्रिय टीवी प्रोग्राम के विज्ञापन के लिए ऐसे कई दृश्यों को दर्शाया गया था। याद है आपको। चरित्र दूसरों के लिए नहीं अपने लिए होता है। हमारा चरित्र कोई देख रहा है या नहीं उस पर निर्भर नहीं कड़ेगा। मुझे किसी के पास कुछ प्रमाण नहीं करना है अपने चरित्र के माध्यम से।
इस लेख का अंतिम उदाहरण। इस वर्ष भारत की under 19 क्रिकेट टीम विश्व कप जीतने में सफल हुई। टीम के कोच राहुल द्रविड़ के लिए भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने पचास लाख रुपयों के इनाम की घोषणा की। अन्य कोचिंग स्टाफ के लिए इनाम की रकम काफी कम थी। द्रविड़ ने बोर्ड के कार्यकर्ताओं को समझाया कि टीम के सफलता के पीछे अन्य कोचिंग स्टाफ का अवदान उनसे किसी अंश में कम नहीं है। और इसके कारन उनके इनाम के रकम को बढ़ाना पड़ेगा। इसके लिए राहुल ने अपनी रकम आधी कर दी। इतना ही नहीं ,एक कोचिंग स्टाफ जिनका इस दरम्यान निधन हो गया था ,उनके परिवार को उतनी ही रकम मिली जितना कि औरों को। यह है एक चरित्र जिसकी मैं श्रद्धा करता हूँ। करता रहूँगा। इसी तरह के चरित्र महान इंसान है। हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। क्या आप इस तरह के चरित्र पर विश्वास रखते हैं ? क्या आपने अपने विश्वास का निर्णय कर लिया है ?जिस पर आप अपना चरित्र बनाएँगे ?जरूर लिखिएगा फेसबुक के माध्यम से। इंतज़ार करूँगा।

मंगलवार, 27 मार्च 2018

मार्च का महीना। बसंत ऋतु। होली का त्योहार। और स्कूल में बच्चो का टेंशन -परीक्षा का समय। ज़िन्दगी एक तेज़ रफ़्तार से गुज़रती हुई। कई अभिभावक बेहद चिंतित बच्चों के लिए। इस तनाव पूर्ण वातावरण में मुझे बिल गेट्स -माइक्रोसॉफ्ट के प्रतिष्ठाता का एक भाषण याद आ गया जो कि उन्होंने स्कूल के बच्चो को दिया था। आज उसी भाषण से कुछ सीख पेश कर रहा हूँ -आपके लिए।
ज़िन्दगी हर वक़्त आपके लिए निष्पक्ष नहीं होती है। कभी कभी ऐसा महसूस होता है कि ज़िन्दगी कहीं ज़्यादा निष्ठुर है आपके प्रति। समय और परिस्थितियाँ जब अपना साथ निभाती हैं तो हम खुश रहते हैं। चाहते हैं कि ज़िन्दगी ऐसे ही गुजरे। लेकिन ज़िन्दगी में उतार -चड़ाव एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। हमें बच्चो को ज़िन्दगी के इस निष्ठुरता से वाकिफ कराना है और उन्हें समय से जूझने के लिए तैयार करना है जब कि ऐसा महसूस होता है कि उनके साथ अन्याय रहा है। यही वास्तव है जो शायद किसी स्कूल में सिखाया नहीं जाता है।
आप कितने काबिल हो और अपने विषय में क्या सोचते हो इससे दुनिया में किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब तक आप कुछ हासिल करके खुद को प्रमाणित नहीं करते हो तब तक कोई आपको पूछेगा तक नहीं। मजे वाली बात यह है कि आप कुछ हासिल करोगे तो आपको खुद अच्छा लगेगा और आपके चाहने वालों को भी। सफलता हर किसी को अनुप्राणित करती है और कोशिश करने के लिए नए मंज़िलों पर विजय पाने के लिए। लेकिन ऐसा भी समय आएगा जब सफलता पास आकर भी आपके हाथ नहीं आएगी। तभी आपको लगेगा कि ज़िन्दगी आपके साथ अन्याय कर रही है। कई जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी ऐसे उतार -चड़ाव से अक्सर गुजरते हैं। तब आपको सुनने को मिलता है -फॉर्म इज़ टेम्पोररी ,क्लास इज़ परमानेन्ट।
स्कूल से निकल कर ही कोई करोड़पति नहीं बन जाता है और ना ही हर स्कूल ड्राप आउट बिल गेट्स बन जाता है। सब कुछ के लिए एक समय चाहिए ,और चाहिए मेहनत। अगर आपने स्कूल में अपना मौका गवां दिया है , इसका दोष आप अपने माता -पिता या अभिभावक को नहीं दे सकते हैं। अगर अपने गलतियां की है तो उन्हें justify करने का बहाना ना ढूंढें -उनसे सीखें और ज़िन्दगी में नई शुरुआत करे -नए जोश और संकल्प के साथ।
स्कूल में शिक्षक मदत करते हैं आपको परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए। क्योंकि कि उन्हें पता है आपको परीक्षा में किस तरह के प्रश्नो का सामना करना पड़ेगा। ज़िन्दगी लेकिन ऐसी नहीं है। क्या परीक्षा लेगी ,किसीको नहीं पता। किसी भी और किसी भी तरह के परीक्षा को जो इंसान हिम्मत और हौसले के साथ सामना करता है वही मुक़द्दर का सिकंदर कहलाता है।
कैसा लग रहा है बिल गेट्स का ज्ञान ? फेसबुक के माध्यम से ज़रूर बताईएगा मुझे। अगर आपको पसंद है तो अगले महीने इस चर्चा को आगे बढ़ाऊँगा।
उम्मीद करता हूँ कि आपके लिए होली आनंदमय रहा। दुवा करता हूँ कि आपका  आगे का सफर भी रंगीन और खुशियों से परिपूर्ण  हो। मिलते रहिएगा हर महीने के पहले सोमवार को। मेरी ख़ुशी आपसे मिल कर होती है।